पाक से आई मालगाड़ी से 1 किलो 200 ग्राम हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 10:08 PM (IST)

जालंधरःजी.आर.पी. पुलिस  ने पाकिस्तान से आई  मालगाड़ी से चैकिंग के दौरान 1 किलो 200 ग्राम हैरोइन बरामद की है। 

जानकारी देते हुए जी.आर.पी. थाना के प्रभारी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि बीती देर रात रेलवे यार्ड लाइन 9 नंबर रेलवे स्टेशन जालंधर में जैसे ही पाकिस्तान से खाली मालगाड़ी पहुंची तो कर्मचारी उसके डिब्बे और ब्रेक को चेक करने लगे। चेकिंग दौरान कर्मचारियों ने ब्रेक की एक पाइप में से रबड़ की एक फ्लैक्सिबल पाइप देखी। शक होने पर कर्मचारियों ने क्षेत्र ऑफिसर सुरेंद्र कुमार डी.एस.पी. जी.आर.पी .जालंधर को सूचित किया। जिसके बाद इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण ने अपनी टीम सहित उक्त पाइप को खोल कर जांच की तो उसमें से 1 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह ट्रेन सीधी पाकिस्तान से आ रही थी।  पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News