प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर बोले नेता विपक्ष-ऐसे बयान देने के आदी हो चुके हैं सत्ती

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 09:52 PM (IST)

ऊना (अमित): अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती लगातार विपक्ष के निशाने पर बने हुए हैं। पहले राहुल गांधी और डेरा ब्यास पर टिप्पणी और अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर की गई सत्ती की विवादित टिप्पणी को लेकर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव आयोग से सत्ती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत के साथ साथ वीडियो क्लिप भी मुहैया करवाया है। मुकेश ने कहा कि सत्ती ऐसे बयान देने के आदी हो चुके हैं।

सत्ती के मामले में सी.एम. का पक्ष संरक्षण देने वाला

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के मामले पर सी.एम. जयराम ठाकुर के पक्ष को संरक्षण देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि सी.एम. द्वारा इस मामले को जायज ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने सतपाल सत्ती से इन मामलों को लेकर लाग लपेट करने की बजाय सार्वजनिक मंच से माफी मांगने की मांग भी की है।

प्रियंका गांधी के कपड़ों पर टिप्पणी का वीडियो वायरल

बता दें कि सत्ती का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कपड़ों पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने प्रियंका को पहले जैसे कपड़े पहनकर वोट मांगने की नसीहत तक दे डाली। वीडियो में उन्होंने कांग्रेस महासचिव की शक्लो सूरत को देखते हुए कांग्रेस द्वारा सक्रिय राजनीति में उतारे जाने की बात कही है। इस पर एक बार फिर उन्हें नोटिस जारी हुआ है। हालांकि उन्होंने इसका जवाब कल दिए जाने का दावा किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News