विवादित टिप्पणी पर सत्ती को चुनाव आयोग का दूसरा नोटिस जारी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 03:19 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सत्ती को 24 घंटे में चुनाव आयोग की ओर से दूसरा नोटिस मिला है। सत्ती के विवादित बोल पर मंगलवार को सोलन जिला निर्वाचन अधिकारी के नोटिस के बाद अब उन्हें ऊना जिला के अम्ब के असिस्टैंट रिटर्निंग ऑफिसर ने जवाबतलब किया है।

अम्ब के भंजाल में राहुल-प्रियंका पर की थी टिप्पणी

बता दें कि बीते रविवार को अम्ब के गगरेट के भंजाल में भाजपा के ए.सी. मोर्चा सम्मलेन में सत्ती ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर टिप्पणी की थी। अब चुनाव आयोग ने सत्ती से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इससे पहले नालागढ़ में भी सत्ती ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर सोलन जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनसे मंगलवार को नोटिस देकर जवाबतलबी की है। उधर, नालागढ़ के रामशहर थाने में सत्ती के खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज की गई है।

नालागढ़ में सत्ती के विवादित बोल

सोलन जिला में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीते शनिवार को चुनावी रैली में हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर लिखी गई गाली वाली फेसबुक पोस्ट को पढ़ा था। इस पोस्ट में राहुल गांधी को लेकर गाली दी गई थी। मामला शनिवार का है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, फेसबुक पोस्ट में पी.एम. मोदी को ‘चौकीदार चोर है’ कहने पर गाली लिखी गई थी। इसी को सत्ती ने रैली के दौरान पढ़कर सुनाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News