Women Health: कई बीमारियों का संकेत है वेजाइनल डिस्चार्ज का बदला रंग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 12:59 PM (IST)

महिलाओ में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या भी आम देखने को मिलती है, जिसे ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। सफेद पानी का मासिक धर्म से पहले या बाद में आना स्वाभाविक हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में सफेद पानी आना रोग होता है। वहीं अगर व्हाइट डिस्चार्ज का रंग भी बदला हो तो आपको ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह के डिस्चार्ज का क्या मतलब है और किस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

क्या होता है वैजाइनल डिस्चार्ज?

डिस्चार्ज एक तरल पदार्थ होता है, जोकि वैजाइना और सर्विक्स में स्थित ग्रंथियों से रिलीज होता है। यह डिस्चार्ज शरीर से मृत कोशिकाओं (Dead Cells) और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह वैजाइना को इंफेक्शन से भी सुरक्षित रखता है।

PunjabKesari

वैजाइनल डिस्चार्ज के कारण

योनि की साफ सफाई न रखना
किसी से ज्यादा घबराहट होना
पोषक आहार में कमी
गर्भाशय में कोई चोट लगना
यूरीनरी ट्रैक्स इंफैक्शन 
बैक्टीरिया या कोई फंगल इंफैक्शन 
डायबिटीज या एनीमिया

5 तरह का होता है व्हाइट डिस्चार्ज

यूनिटीपॉइंट हेल्थ की डॉक्टर जस्टिन बरिस के मुताबिक, वजाइनल डिस्चार्ज 5 तरह का होता है, गाढ़ा सफेद रंग, येलो रंग, ब्राउन रंग, ग्रीन रंग और यीस्ट इंफेक्शन डिस्चार्ज। व्हाइट डिस्चार्ज होना नार्मल बात है लेकिन अगर इसका रंग बदला हुआ आए तो आपको थोड़ा गंभीर होने की जरूरत है।

किस रंग का है क्या मतलब

गाढ़ा और सफेद रंग का डिस्चार्ज

गाढ़ा और सफेद रंग का डिस्चार्ज होना नॉर्मल व हेल्दी होता है लेकिन अगर डिस्चार्ज ज्यादा मात्रा में हो तो आपको चेकअप करवाना चाहिए। साथ ही अगर खुजली, जलन या इरिटेशन हो तो ये यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।

PunjabKesari

ब्राउन रंग का डिस्चार्ज

आमतौर पर ब्राउन रंग का डिस्चार्ज अनियमित पीरियड्स के वक्त होता है लेकिन अगर सामान्य दिनों में भी रंग का डिस्चार्ज हो डॉक्टर से संपर्क करें। यह यूट्रस या सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है।

येलो रंग का डिस्चार्ज

येलो रंग का डिस्चार्ज हो तो आपको और भी ज्यादा सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यह बैक्टीरियल या सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।

PunjabKesari

हरे रंग का डिस्चार्ज

बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन के कारण हरे रंग का डिस्चार्ज हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।

यीस्ट इंफेक्शन डिस्चार्ज

डिस्चार्ज गाढ़ा और बिल्कुल सफेद रंग का हो तो यह यीस्ट इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। साथ ही इसमें रेडनेस, जलन और खुजली जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static