दुबई में 2 भारतीयों को 6 माह की सजा, 32.50 लाख रुपए जुर्माना

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 10:52 AM (IST)

दुबई:  दुबई कोर्ट ने 2 भारतीयों और एक पाकिस्तानी को  6 माह जेल की सजा व 32.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। गत मार्च माह में  इन आरोपियों पर जूस के 900 से अधिक डिब्बे चुराने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।


दुबई की एक कंपनी में काम करने वाले भारतीयों ने एक पाकिस्तानी के साथ मिलकर जूस के कई डिब्बों की चोरी की। करीब 33 साल के भारतीय ने 2 अन्य ट्रांसपोर्टर्स के साथ मिलकर करीब 4 लाख रुपए मूल्य के जूस के 900 डिब्बे चुराए थे। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए दुबई कोर्ट ने आरोपियों को 6 माह की सजा व 32.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News