बरगाड़ी कांड का कांग्रेस, ‘आप’ व खैहरा ग्रुप ने राजनीतिकरण करने की साजिश रची : सुखबीर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 10:26 AM (IST)

मानसा (मित्तल): पार्टी के साथ काम करने वाले टकसाली होते हैं न कि पार्टी से अलग होकर अलग पार्टी बनाने वाले। अपने आपको टकसाली कहने वाले कुछ अकाली, आम आदमी पार्टी (आप), खैहरा ग्रुप आदि कांग्रेस की बी.टीमें हैं और यह अकाली दल को हराने के लिए ही चुनाव मैदान में हैं। 

यह बात शिअद बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गौशाला भवन में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि ‘आप’ कांगे्रस और खैहरा गु्रप की तरफ से आई.जी. कुंवर विजय प्रताप की बदली रुकवाने के लिए चुनाव कमीशन के पास पहुंच करने से स्पष्ट हो गया है कि इन पार्टियों ने बहबलकलां  व कोटकपूरा में घटी पुलिस गोलीबारी की घटनाओं का राजनीतिककरण करने की साजिश रची थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News