सत्ती की टिप्पणी पर कौल सिंह ने BJP को लिया आड़े हाथ, कह डाली ये बड़ी बात

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 10:14 PM (IST)

मंडी (नीरज): लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही प्रदेश की 2 बड़ी राजनीतिक पार्टियों में परस्पर टकराव देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी के बारे में कही बात का कड़ा संज्ञान लिया है और इसके लिए उसने पुलिस और निर्वाचन आयोग को शिकायत कर सत्ती के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग उठाई है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के पूर्व में मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने मंडी में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोग कभी भी मर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करते हैं। अगर आने वाले समय में सत्ती माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी मोर्चा खोलने से कतई परहेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अनाप-शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने में जुटे हैं जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है।
PunjabKesari, Meeting Image

भाजपा में शामिल कमेटी को वापस कांग्रेस में भेजें अनिल

अनिल शर्मा की कांग्रेस में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा ने नैतिकता के आधार पर प्रदेश सरकार के मंत्री पद से अपने बेटे के लिए इस्तीफा दिया है। उन्होने कहा कि जब वे कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे तो उनके साथ जिला कांग्रेस की टीम भी उनके साथ भाजपा में चली गई थी। उन्होंने अनिल शर्मा से मीडिया के माध्यम में आग्रह किया है कि उस टीम को फिर से कांग्रेस में भेजें ताकि सदर में कांग्रेस के हाथ को और मजबूती मिल सके।
PunjabKesari, Effigy Burn Image

सतपाल सत्ती का पुतला जलाया

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार सामग्री भी नहीं भेजी है, जिसके लिए वे पार्टी के आला अधिकारियों से बात करेंगे। मंडी के गांधी भवन में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व में मंत्री रहे प्रकाश चौधरी, कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी, जिला के अध्यक्ष दीपक शर्मा व सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतपाल सत्ती का पुतला जलाया व नारेबाजी भी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News