पूर्व ब्राजील फुटबाल अध्यक्ष पर लगा लाइफटाइम बैन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 04:41 PM (IST)

रियो डी जेनेरो : ब्राजील फुटबाल संघ (सीबीएफ) के पूर्व अध्यक्ष जोस मारिया मारिन पर भ्रष्टाचार गतिविधियों में शामिल होने के लिये अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। 86 साल के मारिन पर फीफा ने 997,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाने के अलावा उनसे 33.4 लाख डॉलर की संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। गत वर्ष रिश्वत के आरोपों के बाद से मारिन अमेरिका में चार वर्ष के लिए जेल की सजा भुगत रहे हैं। फीफा की अनुशासनात्मक समिति ने मारिन को मीडिया एवं मार्केटिंग अधिकार बेचने में हेरफेर करने का दोषी पाया है। 

फीफा ने जारी बयान में कहा, ‘जांच दल ने पाया है कि मारिन ने नियमों का उल्लंघन किया है। उन्हें रिश्वत का दोषी पाया गया है जिसके लिये फुटबाल की सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।’ मारिन के बाद ब्राजील फुटबाल के अध्यक्ष रहे रिकार्डो टेक्सिरिया और उनके बाद अध्यक्ष रहे मार्काे पोलो डेल नेरो पर भी अमेरिकी प्रशासन ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं, लेकिन इन अधिकारियों का प्रत्यर्पण नहीं हो सका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News