सरकार को बड़ी राहत वित्ती वर्ष में 9 प्रतीशत और मार्च में 11 प्रतीशत बढ़ा निर्यात

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 10:09 PM (IST)

नई दिल्ली: वित्ती वर्ष के अंत में देश के निर्यात बाजार में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। भारतीय निर्यात बाजार 11 प्रतीशत बढ़कर 32.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वर्ष 2018 में अक्टूबर महीने में 17.86 प्रतिशत निर्यात वृद्धि हुई है। फार्मा, रसायन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में ऊंची वृद्धि की वजह से कुल निर्यात बढ़ा है । आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में निर्यात नौ प्रतीशत बढ़कर 331 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। मार्च 2018 में निर्यात का आंकड़ा 29.32 अरब डॉलर रहा था।

इसके दौरान व्यापार घाटा कम होकर 10.89 अरब डॉलर पर आ गया, जो मार्च, 2018 में 13.51 अरब डॉलर था। सोने का आयात मार्च में 31.22 प्रतिशत बढ़कर 3.27 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल का आयात 5.55 प्रतीशत की वृद्धि के साथ 11.75 अरब डॉलर रहा। पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में आयात 8.99 प्रतीशत बढ़कर 507.44 अरब डॉलर रहा। वित्त वर्ष के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.42 अरब डॉलर रहा, जो कि 2017-18 में 162 अरब डॉलर था। 

वित्त वर्ष 2018-19 में निर्यात का आंकड़ा 331.02 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से मार्च तक कच्चे तेल का आयात 29.27 प्रतीशत बढ़कर 140.47 अरब डॉलर पर पहुंचा है। वहीं गैर तेल आयात 2.82 प्रतीशत की वृद्धि के साथ 366.97 अरब डॉलर रहा। भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निर्यात का प्रदर्शन अब तक का सबसे अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें खाद्य जिंस जैसे नए उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे वृद्धि अधिक टिकाऊ हो सके। मंत्रालय ने कहा कि 2016-17 से कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं का मिलाकर) लगातार बढ़ रहा है। 2018-19 में यह पहली बार 500 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात 2018-19 में 7.97 प्रतीशत की वृद्धि के साथ 535.4 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2019 में सेवा निर्यात 6.54 प्रतीशत घटकर 16.58 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान सेवाओं का आयात भी 11 प्रतिशत घटकर 9.81 अरब डॉलर पर आया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News