पाकिस्तान में वर्षा जनित घटनाओं में 7 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 05:34 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को वर्षा जनित दो घटनाओं में एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। चित्राल जिले में भूस्खलन के कारण एक महिला समेत कम से कम तीन लोगों की जान चली गयी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा डनीन गांव में हुआ जहां पहाड़ी से विशाल मलबा नीचे एक मकान पर आ गया और उस मकान में रहने वाले सभी लोग मर गए। बचाव टीम और अन्य लोगों ने मलबे से शव निकाले और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचा।

एक अन्य घटना में बुन्ने जिले के पहाड़ी क्षेत्र में एक गाड़ी तीक्ष्ण मोड़ पर फिसलकर नीचे एक नाले में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। लोगों ने नाले से शव निकाले। रविवार को पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में वर्षा हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News