कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा हार के कारण खो बैठे हैं म

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 05:26 PM (IST)

ऊना, (अमित): कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को आड़े हाथों लिया है। सुक्खू सत्ती पर तीखा शाब्दिक हमला करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में हुई हार के कारण सत्ती अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सुक्खू ने कहा कि सत्ती द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस सत्ती का घेराव करेगी, वहीं धार्मिक संस्थान पर सत्ती की टिप्पणी को लेकर भी सुक्खू ने सत्ती पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को निंदनीय करार दिया है

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद सतपाल सिंह सत्ती अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सुक्खू ने सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को निंदनीय करार दिया है। सुक्खू ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सतपाल सिंह सत्ती के घेराव के साथ-साथ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध भी करेगी।

सत्ती के बयान से आज हर कोई आहत

वहीं सतपाल सत्ती द्वारा एक धार्मिक संस्थान को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सुखविंदर सुक्खू ने कड़ा एतराज जताया है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने धार्मिक संस्था से जुड़े श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर भी मजाक किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह एक सोची समझी चाल के तहत किया गया घटनाक्रम है। उन्होंने कहा कि जिस धार्मिक संस्थान पर सत्ती ने टिप्पणी की है वह नशे से ग्रस्त लोगों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन सतपाल सत्ती के बयान से आज हर कोई आहत हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News