प्यार में Unlucky होती हैं ये 6 राशियां, नहीं मिलता सच्चा प्यार!

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 02:01 PM (IST)

सच्चे प्यार की तलाश भला किसे नहीं होती। लड़का हो या लड़की, हर किसी का सपना होता है कि उसको एक सच्चा प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलें लेकिन बहुत कम लोगो को उनका सच्चा मिलता है। आज हम आपको प्यार में अनलकी कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कभी सच्चा प्यार नहीं मिल पाता। चलिए आपको बताते हैं आखिर किन राशियों को नहीं मिल पाता सच्चा प्यार।

 

मेष राशि (Aries)

लाख कोशिशों के बाद भी मेष राशि के लोगों को उनका सच्चा प्यार नहीं मिल पाता। अगर कही से इनको प्यार मिल भी जाता है तो वो इनके पास ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। इस राशि के लोग जिंदगी भर प्यार के लिए तरसते रहते हैं। बावजूद इसके शादी क बंधन में बंधने क बाद यह पार्टनर के प्रति पूरे ईमानदार रहते हैं।

PunjabKesari

मिथुन राशि (Gemini)

किसी के लिए जरूरत से ज्यादा प्यार दिखाने मिथुन राशि के लिए सही नहीं है क्योंकि इन्हें भी जिंदगी में कभी सच्चा प्यार नहीं मिलता। इनका हद से ज्यादा प्यार ही रिश्ता टूटने की वजह बनता है। हालांकि प्यार जताने के पीछे इनके इंटेंशन गलत नहीं होते।

सिंह राशि (Leo Sun Sign)

इस राशि के लोग स्वभाव से काफी गुस्सैल होते हैं, जिसके चलते यह अपना प्यार भी खो बैठते हैं। इनके गुस्सैल स्वभाव के कारण इनका किसी के साथ भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता।

PunjabKesari

कन्या राशि (Virgo Sun Sign)

कन्या राशि के लोग अक्सर अपने पार्टनर की तुलना दूसरों से करते हैं, जिसके चलते पार्टनर इन्हें छोड़ के चला जाता है। पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने के कारण इन्हें सच्चा प्यार नहीं मिल पाता।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोग भी प्यार के मामले में बड़े बदकिस्मत होते है। प्यार पाने के लिए ये लोग हमेशा हाथ-पैर मारते रहते है लेकिन कहीं भी इनकी बात नहीं बनती। किसी ना किसी वजह से इन लोगों के प्यार में रुकावटें आती रहती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को भी प्यार में सफलता नहीं मिल पाती लेकिन यह लोग काफी केयरिंग व प्यार करने वाले होते हैं। अगर ये गलती से किसी के प्यार में पड़ भी जाए तो सामने वाले से इन्हें धोखा मिल जाता है। हालांकि शादी के बाद इन्हें इनका प्यार मिल जाता है लेकिन शादी से पहले यह इस मामले मेंं अनलकी ही रहते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static