मंडी में खुल कर बिका किसानों का सोना

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 12:34 PM (IST)

निसिंग (संजय): शहर की नई अनाज मंडी में रविवार को किसानों का सोना बिकने लगा है। मंडी में पहुंची गेहूं को खरीदा जा रहा है। आज डी.एफ.एस.ई.,हैफेड व एफ.सी.आई. की ओर से पहुंची गेहूं की खरीद की गई। इससे पूर्व गेहूं में नमी की मात्रा अधिक बताने के कारण खरीदारी नहीं हो पा रही थी। अनाज मंडी में पहुंची 2 लाख क्विंटल गेहूं पहुंची है,जिसमें से करीब एक लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।

जिसकी तीनों एजैंसियों की ओर से खरीद की गई। इससे पूर्व खरीद न होने से किसानों ने रोष जताया था। इस संबंध में मार्कीट कमेटी सचिव सुमनलता ने बताया कि गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो गया है। खरीद को लेकर कमेटी की ओर से परे प्रबंध किए गए हैं,ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से अपील भी कि वे अपनी फसल को सुखाकर मंडी में लेकर आएं, ताकि उन्हें सही दाम मिल सके।

अनाज मंडी के प्रधान सुभाष सिंगला व व्यापार मंडल के प्रधान महेंद्र भार्गव का कहना है कि नई अनाज मंडी में अब तक बैंक की सुविधा नहीं मिल पाई है। जिस कारण आढ़तियों को शहर के बैंकों से निकलवाई जाने वाली राशि जोखिम भरा काम है। मंडी एसोसिएशन की ओर से यहां बैंक खोले जाने की मांग की गई है। जब तक यहां यह सुविधा नहीं मिलती तो यहां पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static