3 न्यूड महिलाओं ने पुलिस को 33 किमी तक दौड़ाया

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 12:13 PM (IST)

लॉसएंजलिसः अमेरिका में 3 न्यूड महिलाओं ने अजीब हरकत कर पुलिस के पसीने छुड़वा दिए । फ्लोरिडा में पुलिस अधिकारियों को तीन न्यूड महिलाओं का 33 किमी तक पीछा करना पड़ा। आखिर में महिलाएं तब पकड़ में आईं जब पुलिस ने उनकी कार के टायर को पंक्चर कर दिया. महिलाओं ने इस दौरान पुलिस को धमकी भी दी ।

फ्लोरिडा के पास्को में हाईवे पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को एक रेस्ट स्टॉप पर तीन महिलाएं नेकेड दिखीं।पुलिस को देखते ही महिलाएं कपड़े पहनने की कोशिश करने लगीं और कार से भागने लगीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये महिलाएं किसी न्यूडिस्ट ग्रुप से ताल्लुक नहीं रखती हैं। फ्लोरिडा में हाईवे पर स्थित रेस्ट स्टॉप पर लोग ठहर तो सकते हैं, लेकिन सोने का नियम नहीं है ।

इसके बाद करीब 33 किमी तक महिलाओं ने पुलिस को छकाया। आखिर में पुलिस ने महिलाओं की कार पंक्चर कर दी। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। महिलाओं ने कहा कि वे अपने बाल सुखा रही थीं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे एक रिश्तेदार के यहां ठहरी हुई थीं। लेकिन किसी विवाद के बाद रेस्ट स्टॉप पर आ गई। उनके पास जाने के लिए कोई और जगह नहीं थी।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News