Video: न्यूयॉर्क में जैकलीन फर्नांडिस से मिलीं प्रियंका, मस्ती करती आईं नजर

4/15/2019 11:47:41 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टनिंग आउटफिट और फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में एंजाॅय कर रही हैं। आए दिन न्यूयॉर्क से उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की एक तस्वीर और वीडियो सामने आई है। जिसमें वह अपनी बॉलीवुड बडी के साथ नजर आ रही हैं।  दरअसल, प्रियंका ने यहां एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से मुलाकात की जो की उसी शहर में आई हुई थीं।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,जैकलीन फर्नांडिस इमेज,जैकलीन फर्नांडिस फोटो,जैकलीन फर्नांडिस पिक्चर

जैकलीन ने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका के साथ तस्वीर शेयर की। जैकलिन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इस मौके पर मोनोग्रोम ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हाई बूट्स कैरी किए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Priyanka last night in NYC with @jacquelinef143 ❤

A post shared by i love you Priyanka Chopra 📍 (@priyankachopra.maniacs) on Apr 14, 2019 at 10:17am PDT

वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो इस दौरान जैकलीन ने हाफ पोनी की थी। वहीं प्रियंका ग्रे और येलो ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। दोनों ने एक-साथ काफी मस्ती की। तस्वीर में जहां प्रियंका स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं जैकलीन पाउट बनाए दिख रही हैं। 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,जैकलीन फर्नांडिस इमेज,जैकलीन फर्नांडिस फोटो,जैकलीन फर्नांडिस पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान और जायरा वसीम भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। यह कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आएशा चौधरी पर बेस्ड है जिसे pulmonary fibrosis नाम की बीमारी थी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होनी है।

PunjabKesari

फिलहाल प्रियंका इन दिनों अपने यूट्यूब शो 'जस्ट वन थिंग' में बिजी हैं। वहीं जैकलीन की बात करें तो वह इसी साल सलमान के साथ फिल्म 'रेस 3' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही कन्नड़ फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी, जिसका अभी नाम तय नहीं हुआ है। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'ड्राइव' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News