चोरों ने 35 तोले गहने और डेढ़ लाख रुपए की नकदी उड़ाई

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 09:45 AM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते टैगोर नगर कालोनी के गली नं.-5 में बीती रात अवतार सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रुपए की नकदी व करीब 35 तोले सोने के गहने उड़ा कर मौके से फरार हो गए।चोरी की वारदात की सूचना परिवार को आज रविवार सुबह 6 बजे पंचकूला से लौटने पर उस  समय पता चली जब घर के ताले टूटे दिखे।

अंदर जाकर देखा तो घर के पिछले गेट पर लगा ताला टूटा पाया और घर के अंदर के दोनों दरवाजों व तीनों ही अलमारियों के ताले टूटे हुए व घर का सामान बिखरा पड़ा पाया। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाऊन पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू  कर दी।

शनिवार शाम के समय परिवार के साथ थे पंचकूला
रविवार सुबह टैगोर नगर में चोरी की वारदात के शिकार हुए अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि कल शनिवार सायंकाल वह पत्नी सुरेन्द्र कौर व दोनों ही बच्चों के साथ पंचकूला धार्मिक स्थान पर गए थे। सुबह लौटा तो टाले टूटे देख समझ गया कि घर में चोरी हुई है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में पड़ी डेढ़ लाख रुपए कैश के साथ-साथ लॉकर में पड़े करीब 35 तोले सोने के गहनों पर चोर हाथ साफ कर गए हैं। 

आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस
चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाऊन में तैनात ए.एस.आई. हंसराज पुलिस पार्टी के साथ-साथ ङ्क्षफगर पिं्रट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से नुक्सान की जानकारी हासिल की। घर में सी.सी.टी.वी. कैमरे नहीं होने की वजह से पुलिस गली के अन्य घरों में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News