सत्ती का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले-भाई की कमजोरी छुपाने के लिए बहन को राजनीति में उतारा

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 09:00 PM (IST)

दौलतपुर चौक: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भंजाल में हुए एस.सी/एस.टी. सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में भाजपा चारों सीटें जीतेगी। जनता राष्ट्रीय हित में चनाव में बी.जे.पी. के पक्ष में भारी मतदान करे और हमीरपुर संसदीय सीट से अनुराग ठाकुर को जिताकर केंद्र में मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश के सभी लुटेरे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए चौकीदार को हटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वे कभी कामयाब नहीं होंगे।

भाजपा में हर कार्यकर्ता का होता है सम्मान

उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि एक व्यक्ति अपनी निजी इच्छाओं के लिए पहले बेटे के लिए फिर अपने पोते के लिए टिकट मांग रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है लेकिन निजी इच्छाओं को पार्टी पर हावी नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के गरीबों के लिए मकान, शौचालय व आयुष्मान योजना के तहत मैडीकल योजना आदि कई विकास के कार्य किए हैं। कांग्रेस सरकार का राष्ट्रीय नेतृत्व कमजोर है और प्रधानमंत्री बनने के काबिल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाई की कमजोरी को छुपाने के लिए बहन को राजनीति में उतारा गया। कांग्रेस के पास केवल जनता को ठगने का काम है, फिर चाहे वह कर्ज माफी की बात हो या 72,000 रुपए देने की घोषणा।

ये रहे मौके पर मौजूद

इस अवसर पर गगरेट भाजपा मंडलाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कुमार, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष संजीव संधू, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम लता, ब्लॉक चेयरमैन सुमन कुमारी, उपाध्यक्ष दीप कुमार रिक्की, सुमन लता, पूर्व जिला परिषद लक्ष्मी जरियाल, भाजपा आई.टी. सैल के अनिल डढवाल, भूपिंदर डढवाल, पंकज पंडित, विशाल चौहान व एस.सी. मोर्चा के महिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News