विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी सास गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 04:12 PM (IST)

जींद (मलिक): पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने लगभग डेढ़ महीने पहले कलावती में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

गौरतलब है कि दुपेड़ी गांव के राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन पूनम की शादी लगभग 5 साल पहले कलावती गांव के अनिल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे और अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। 5 साल के विवाहित जीवन में उसकी बहन ने 2 बच्चों को जन्म दिया। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि अनिल के उसकी चाची के साथ अवैध संबंध थे। इसका विरोध पूनम करती थी। 

ससुराल के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी बहन पूनम की हत्या कर दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर मृतका के पति अनिल, सास संतोष, चाची सास भूरिया तथा देवर प्रवीन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सास भूरिया उर्फ राजवंति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static