SP-BSP गठबंधन मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं: केशव प्रसाद मौर्य

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 03:26 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठबंधन मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं। मौर्य ने संवाददाताओं से कहा कि जिस जाति समीकरण के आधार पर सपा और बसपा का गठबंधन ईद के लिए मुंगेरी लाल के सपने देखने का काम कर रही है। उनका वही समीकारणपर चाहे वह अनुसूचित जाति के लोग, पिछड़ी जाति हो या फिर अगड़ी जाति के लोग, यह तीनों की त्रिवेणी नरेन्द्र मोदी के गले में विजय की माला पहनाकर उनको दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।

उप मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम की देश में सुनामी है। उन्होंने कहा कि हम 2019 का लोकसभा चुनाव 2014 के चुनाव की तुलना में बडे अन्तर से जीतेंगे। भाजपा इस लोकसभा चुनाव में 2014 के विजय को दोहराने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की 660 महीने वाली सरकार और प्रदेश में सपा और बसपा की 180 महीने वाली सरकार जिस काम को नहीं कर सकी उस काम को केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने कर दिखाया। उसने विकास भी किया और लोगों के जीवन में खुशहाली भरने का काम भी किया।

मौर्य ने कहा कि फूलपुर उप चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिल सकी थी। उस समय सांसद बनाने का चुनाव था जबकि इस बार मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। देश में कमल खिले यह जन जन की इच्छा है। उन्होंने कहा कि देश हित में इस महाभारत की लडाई में सफलता सुनिश्चित दिखायी पड रही है।उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस रायबरेली और अमेठी दोनो सीटों पर हारने जा रही है। इन दोनो सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन अगर उत्तर प्रदेश में तीन सीट भी जीत ले तो उसे कांग्रेस की वैशाखी बनने का काम करना है। पहले चरण के हुए चुनाव के बारे में पूछने पर मौर्य ने कहा कि वहां पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति का भाजपा के शासन में उसका स्थान जेल है। अपराधियों के साथ मेहरबानी करना कांग्रेस, सपा और बसपा का चरित्र हो सकता है, भाजपा का नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static