कांग्रेस के सम्मेलन में पंडित सुखराम ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या बोले (Video)

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 12:25 PM (IST)

मंडी (नीरज): पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम का कहना है कि विधानसभा चुनावों के बाद उनके बेटे अनिल शर्मा ने प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना था लेकिन आर.एस.एस. से नजदिकियां होने के कारण जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया। यह बात उन्होंने मंडी में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सुखराम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की बहुमत वाली सरकार उनके दम पर बनी है और उन्होंने ही पार्टी का बाहुबल दिलाया था। उन्होंने कहा कि इस आधार पर उनके बेटे अनिल शर्मा ने प्रदेश का सीएम बनना था। सुखराम ने कहा कि जयराम ठाकुर आरएसएस के सदस्य हैं और इसी कारण उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।

मुख्यमंत्री से मांगे थे बेटे के लिए 3 विभाग

उन्होंने इस बात को खुले मंच से स्वीकारा कि जयराम ठाकुर के सी.एम. बनने के बाद वह उनसे मिले थे और अपने बेटे के लिए 3 विभाग मांगे थे, जिसमें पी.डब्ल्यू.डी., पॉवर और एनिमल हस्बैंडरी विभाग शामिल था। पंडित सुखराम ने इसके पीछे तर्क दिया कि अनिल शर्मा इन विभागों का सही ढंग से संचालन कर सकते थे लेकिन सी.एम. जयराम ठाकुर ने ऊर्जा विभाग दिया लेकिन वो भी आधा-अधूरा। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा को इस विभाग में अधिकतर फैसले लेने का अधिकार नहीं था।

पिता होने के नाते चुनाव में अपने बेटे के लिए काम करेंगे अनिल

उन्होंने स्पष्ट किया कि अनिल शर्मा आगामी विधानसभा चुनावों तक विधायक के रूप में ही कार्य करेंगे और चुनावों के दौरान यह तय होगा कि अनिल शर्मा भाजपा में रहते हैं या फिर कांग्रेस में शामिल होते हैं। वहीं सुखराम ने यह भी कहा कि अनिल शर्मा पिता होने के नाते चुनाव में अपने बेटे आश्रय शर्मा के लिए काम करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News