आगरा में पार्टनर के साथ लें इन ऑफबीट चीजों का मजा

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 05:12 PM (IST)

दुनिया भर से हर साल लाखों लोग खूबसूरत ताजमहल को देखने के लिए आते हैं। रोज ही यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ होती है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा और रोमांच भरा समय यहां बीताना चाहते हैं और प्यार के प्रतीक ताजमहल को देखने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आगरा में मौजूद इन ऑफबीट चीजों का मजा लेना बिल्कुल ना भूलें। यह आपको एक एलग एक्सपीरिंयस देगा।

आगरा में घूमने के लिए जगहें

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

यह जगह आगरा से करीब एक घंटे की दूरी पर मौजूद नेचर लवर प्वाइंट है। यह राजस्थान के भरतपुर इलाके में आता है जो घने जंगल से घिरा हुआ है। यहां कई तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं जो एक अलग ही नजारा पैदा करते हैं।

PunjabKesari, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान इमेज

 

फतेहपुर सीकरी 

ताजमहल और आगरा फोर्ट के साथ ही फतेहपुर सीकरी भी जरूर जाएं। इसे अकबर ने 16वीं शताब्दी में बनवाया था। यहां पर आप मुगलकाल के शिल्प को नजदीक से देख सकेंगे। फतेहपुर सीकरी में पंच महल, बुलन्द दरवाजा, हजरत सलीन चिश्ती का मकबरा, जोधा बाई महल जैसी कई आकर्षण मौजूद हैं। 

PunjabKesari, फतेहपुर सीकरी इमेज

 

आगरा फोर्ट लाइट शो 

आगरा फोर्ट घूमने के बाद यहां जरूर ठहरें और लाइट शो का मजा लें। इस लाइट एंड साउंड शो के लिए आपको महज 50 रुपये चुकाने होंगे। लाइट ऐंड साउंड शो में आपको उस स्थान से जुड़ी ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानने को मिलेगा, जिसके बारे में आप बाद में अपने क्लोज लोगों के सामने बखान भी कर सकते हैं। 

PunjabKesari, आगरा फोर्ट लाइट शो इमेज

 

आगरा का पेठा 

आगरा जाने पर वहां का मशहूर पेठा नहीं खाया तो एक्सपीरियंस अधूरा ही रह जाएगा। यह पैठा कई तरह की वरायटी में उपलब्ध है, ऐसे में आपको जो स्वाद पसंद आए उसका भरपूर मजा लें और अपनों के लिए भी जरूर ले जाएं। 

PunjabKesari, आगरा का पेठा इमेज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static