नीम बेहोशी की हालत में मिले कबड्डी खिलाड़ी की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 10:23 AM (IST)

मोगा(आजाद):गांव दौलेवाला के नजदीक अमृतसर रोड पर नीम बेहोशी की हालत में मिले कबड्डी खिलाड़ी हरदेव सिंह (30) निवासी गांव रंडियाला की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोटईसे खां के मुख्य अधिकारी इंस्पैक्टर दविंदर प्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई गुरजीत सिंह के बयानों पर दौलेवाला पुलिस चौंकी के इंचार्ज थानेदार राम लुभाया द्वारा अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह जो कंबाइन चालक था।

वह घर यह कहकर गया था कि चूहड़चक्क के कुछ व्यक्तियों के साथ कंबाइन लेकर गेहूं की कटाई करने के लिए मध्य प्रदेश जा रहा है, लेकिन वह नीम बेहोशी की हालत में गांव दौलेवाला के नजदीक अमृतसर से मिला। उसको 108 एंबुलेंस द्वारा कोटईसे खां के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते सिविल अस्पताल मोगा रैफर किया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मध्य प्रदेश से मंगलवार वापस आया था ।  वह घर नहीं आया और आज हमें पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। थानेदार राम लुभाया द्वारा सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। चौंकी इंचार्ज ने बताया कि मैडीसन रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News