रामनवमी के दिन करें इनकी पूजा, प्रसन्न हो राम जी देंगे वरदान

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 05:58 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
लगभग सभी लोगों को पता ही होगा कि चैत्र नवरात्रि के खत्म होते ही हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार राम नवमी मनाया जाता है। इस बार ये त्यौहार 14 अप्रैल को मनाई जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया कोई भी शुभ कार्य काम निष्फल नहीं होता। तो आइए आपको बताते हैं कि इस दिन किए जाने वाले ऐसे कार्यों के बारे में जिनको राम नवमी पर किया जा सकता है।

राम नवमी के दिन कर सकते हैं ये शुभ कार्य-
इस दिन श्रीराम का जन्मोत्सव किसी न किसी रूप में अपने घर में ज़रूर मनाना चाहिए। साथ ही भगवान राम की विधि-पूर्वक पूजा भी करनी चाहिए।
PunjabKesari, PunjabKesari, श्री राम, Sri Raam
ज्योतिष का मानना है कि इस दिन घर को दीपावली की ही तरह सजाना चाहिए और दीपक जलाने चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से घर-परिवार पर आजीवन मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

अगर किसी ने नए घर, नई दुकान अथवा प्रतिष्ठानों का शुभारंभ करना हो तो बता दें कि राम नवमी का जिन इसके लिए उत्तम माना जाता है। इसके अलावा रामनवमी के पावन दिवस पर पूजा पाठ करके से घर में सुख-समृद्धि और बरकत हमेशा बनी रहती है।
PunjabKesari, श्री राम, Sri Raam
चूंकि रामनवमी के दिन दुर्गा नवमी भी होती है इसलिए इस दिन मां दुर्गा के नवम रूप सिद्धिदात्री की पूजा उपासना करने से घर में लक्ष्मी निवास करने लगती हैं।

इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा के नाम से 11 घी के दीपक घर के भीतर सुबह और शाम जलाने से बेरोज़गारी से छुटकारा मिलता है।

ज्योतिष के अनुसार इस दिन दान करना भी बहुत अच्छा माना जाता है। अपने सामर्थ्य के गरीब-असहाय और ज़रूरत मंद को दान ज़रूर करें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं करती।
PunjabKesari, Donate, दान
जैसे कि सब जानते हैं कि रामनवमी और दुर्गा नवमी एक ही दिन मनाई जाती है, इसलिए इस दिन छोटी-छोटी कन्याएं जिनकी उम्र कम से कम 5, 9 या 11 हो उन्हें भोजन करवाएं। भोजन कराने के बाद कुछ न कुछ उपहार ज़रूर भेंट करना चाहिए। इससे घर परिवार में बरकत बनी रहती है।

रामनवमी के शुभ अवसर पर राम जी के मंत्रों का 108 माला जाप अवश्य करें।
PunjabKesari, Mantra, मंत्र
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News