Video: केंद्रीय जेल पटियाला में हैरोइन सप्लाई का पर्दाफाश, जेल के 2 हवलदारों समेत 6 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 10:49 PM (IST)

पटियाला/समाना(बलजिन्द्र/शशिपाल): पुलिस ने केंद्रीय जेल पटियाला में चल रही हैरोइन सप्लाई का पर्दाफाश कर  केंद्रीय जेल  के 2 हवलदारों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर 2 दिनों का पुलिस रिमांड लिया है। एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार 2 हवलदारों में सुरजीत सिंह और  हरजिंदर सिंह शामिल हैं, जबकि इस मामले में जेल में बंद  विमल और सतनाम सिंह निवासी पातड़ां और परमिंदर सिंह निवासी अमलोह तथा जेल में से जमानत पर आए विश्व अमन सिंहनिवासी गांव धर्महेड़ी को भी गिरफ्तार किया गयाहै।

एस.एस.पी. ने बताया कि सदर पुलिस और सी.आई.ए. स्टाफ समाना ने विश्व अमन सिंह को गिरफ्तार करके 50 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। उसके खिलाफ जब जांच शुरू की तो केंद्रीय जेल पटियाला में चल रहे हैरोइन  सप्लाई के रैकेट का पर्दाफाश हुआ। विश्व अमन सिंह 3 वर्ष पहले रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर हजूरा सिंह के कत्ल के मामले में पटियाला जेल में बंद था। इस दौरान उसके संंबंध जेल में सजा काट रहे अन्य व्यक्तियों और पुलिस कर्मचारियों के साथ बन गए। 

जमानत पर आए विश्व अमन सिंह ने पुलिस कर्मचारियों की मदद से जेल में ड्रग सप्लाई करने का धंधा शुरू कर दिया। इस दौरान वह केंद्रीय जेल पटियाला में बंद साथियों विमल और सतनाम सिंह तथा परमिंदर सिंह निवासी अमलोह को इन दोनों हवलदारों द्वारा 3 बार हैरोइन सप्लाई भी दे चुका है। उसने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को जेल में हैरोइन सप्लाई के लिए प्रति चक्कर 10 हजार रुपए दिए जाते थे।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News