ऑस्ट्रेलिया में अगले माह होंगे आम चुनाव, तिथि घोषित

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 02:21 PM (IST)

 

सिडनीः चुनाव के मामले में साल 2019  खास बताया जा रहा है। इस साल भारत समेत दुनिया के 43 देशों में आम चुनाव हो रहे हैं। इनमें भारत मतदाताओं की संख्या के लिहाज से नंबर-1 पर है। यहां 90 करोड़ मतदाता हैं। नाइजीरिया में जितने कुल वोटर हैं, भारत ने उतने नए मतदाता पिछले 5 साल में जोड़े हैं।

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में इस साल 8.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं जबकि इंडोनेशिया में भी भारत के समांतर ही अप्रैल में चुनाव होंगे। वहां मतदाताओं की संख्या 19 करोड़ है। वहीं, इटली के पास स्थित सैन मरीनो ऐसा देश है जहां हर छह महीने में चुनाव होते हैं और दो राष्ट्राध्यक्ष चुने जाते हैं। सैन मरीनो में यह व्यवस्था 776 साल से चली आ रही है। 

 
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को देश में 18 मई को आम चुनाव कराए जाने की घोषणा की। मॉरिसन के लिए आम चुनाव में जलवायु और अर्थव्यवस्था मुख्य मुद्दा होंगे। मॉरिसन ने घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ हम विश्व के सबसे अच्छे देश में रहते हैं। ’’ घोषणा के साथ प्रचार आधिकारिक रूप से शुरू हो गया। यह चुनाव ही मॉरिसन के तीसरी बार सत्ता में आने और प्रधानमंत्री बनने की राह साफ करेंगे।
 

 2019 में इन प्रमुख देशों में होंगो चुनाव

  • अप्रैल : भारत, इजराइल, फिनलैंड, इंडोनेशिया, अलजीरिया, स्पेन, उत्तर मेसेडोनिया, माली
  • मई : भारत, ऑस्ट्रेलिया, पनामा, दक्षिण अफ्रीका, लिथुआनिया, फिलिपींस, मलावी, बेल्जियम, नीदरलैंड, चाड
  • जून : लीबिया, ग्वाटेमाला, डेनमार्क, लातविया
  • जुलाई : गयाना, नाउरू, अफगानिस्तान
  • अक्टूबर : बोत्सवाना, कनाडा, उरुग्वे, पुर्तगाल, मोजांबिक, ग्रीस, स्विट्जरलैंड, अर्जेंटीना, बोलीविया
  • नवंबर : मार्शल आइलैंड, नामीबिया
  • दिसंबर : क्रोएशिया, डोमिनिका, रोमानिया, ट्यूनीशिया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News