सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी 175 रुपए टूटी

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 02:20 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः विदेशों में पीली धातु में नरमी के बीच स्थानीय जेवराती माँग उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 175 रुपए की गिरावट में 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।  दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पडऩे से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.70 डॉलर टूटकर 1,304.05 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।

जून का अमेरिकी सोना वायदा 5.40 डॉलर फिसलकर 1,308.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक का विवरण जारी होने से यह स्पष्ट हो गया कि वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंता में फेड आगे भी ब्याज दरों में तेज वृद्धि से बचेगा। इससे दुनिया की अन्य प्रमुख मद्राओं के बास्केट में डॉलर कमजोर हुआ है।

कमजोर डॉलर से सोने की गिरावट कुछ कम रही और यह 1,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना रहा।  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.05 डॉलर की गिरावट में 15.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News