आपका राशिफल- 11 अप्रैल, 2019

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 07:41 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज गुरुवार तारिख 11 अप्रैल, 2019  चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्र मिथुन राशि में रहेंगे व मृगशिरा नक्षत्र का योग रहेगा। नवदुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की अराधना होगी। जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही हो उन्हें नवरात्रि में माता कात्यायनी के ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि ! नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:। मंत्र का जाप कर उनकी उपासना करनी चाहिए। इससे उनको मनवांछित वर की प्राप्ति होगी। कई लोग सदैव भय से घिरे रहते हैं। जरा सी बात पर कांपने लगते हैं और कोई भी निर्णय नहीं ले पाते तो ऐसे लोगों को नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए। घी का दीपक प्रज्वलित कर 'ऊॅं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ऊॅं कात्यायनी देव्यै नम:' मंत्र का सुबह शाम जाप करना चाहिए। 

इसके बाद रात को सोते समय पीपल के पत्ते पर इस मंत्र को पीपल की लकड़ी की कलम बना कर केसर से लिखें एवं अपने तकिए के नीचे रखें। उसके बाद इसे सुबह माता के मंदिर में जाकर रख दें। ऐसा करने से भय से मुक्ति मिल जाएगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

भाग्यांक- 9

 शुभ रंग- नारंगी

 शुभ दिशा- दक्षिण  

 राहुकाल- 01:57 पी.एम से 03:31 पी.एम तक

 रवियोग- 06:04 ए.एम. से 10:26 ए.एम. तक

 विशेष: यमुना छठ व कात्यायनी पूजा 06:28 पी.एम से 07:49 पी.एम

आज का ख़ास उपाय: देवी कात्यायिनी पर चढ़ी चना दाल व सूखी लाल मिर्च पीपल पर चढ़ाएं, दुर्भाग्य से छुटकारा मिलेगा।

बर्थडे का खास उपाय: देवी कात्यायिनी पर पीले कनेर के फूल चढ़ाएं, सौभाग्य आएगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दंपत्ति देवी कात्यायिनी पर घड़ी हल्दी इस्तेमाल करें, प्रेम बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News