बिना मेकअप के प्रियंका की तस्वीरें वायरल, चेहरे पर साफ दिखे दाग-धब्बे

4/10/2019 5:14:49 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुकी हैं। प्रियंका की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। लेकिन अक्सर मेकअप में दिखने वाली प्रियंका बिना मेकअप के काफी अजीबोगरीब दिखती हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर 

अगर विश्वास ना हो तो खुद ही इन तस्वीरों में देख लीजिए। इन दिनों प्रियंका न्यूयॉर्क में पति निक जोनस और ससुराल वालों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, देसी गर्ल ने एक मैग्जीन के लिए बिना मेकअप के फोटोशूट कराया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर 

प्रियंका को मेकअप में तो सभी ने देखा होगा लेकिन उनका ये लुक शायद आपने पहले कभी ना देखा हो। इन तस्वीरों में उनके चेहरे के दाग-धब्बे साफ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वो स्टाइलिश अंदाज में पोज देते हुए दिख रही हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर 

उनको मेकअप में तो सभी ने देखा होगा लेकिन उनका ये लुक शायद आपने पहले कभी ना देखा हो। बता दें कि प्रियंका अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वो एक से बढ़ कर एक सेक्सी ड्रेसेज को बहुत बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News