बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन, बीजेपी में शोक लहर
punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 05:55 PM (IST)
आगराः आगरा के वर्तमान विधायक जगन प्रसाद गर्ग हार्ट अटैक के कारण उनका देहांत हो गया है। उनके भतीजे मनोज गर्ग ने इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि तबियत बिगड़ने पर उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पीटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से समूची भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। जगन प्रसाद गर्ग अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहे थे। साल 2014 में अरुण जेटली पर उन्होंने विवादित बयान भी दिया था। नोटबंदी और जीएसटी पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी थी।
संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके अंतिम दर्शन करने थोड़ी देर में पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा के भी आने की सूचना मिल रही है।