भारत में लॉन्च हुई नैक्स्ट जनरेशन BMW Z4, कीमत 64.90 लाख रुपए

4/8/2019 6:10:53 PM

ऑटो डैस्क : अपनी लग्जरी कारों को लेकर दुनिया भर में जानी जाने वाली कम्पनी BMW ने नैक्स्ट जनरेशन Z4 Roadster कार को भारत में लॉन्च कर दिया है। कार के sDrive20i वेरिएंट की भारत में कीमत 64.90 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है वहीं M40i वेरिएंट को ग्राहक 78.90 लाख रुपए (एक्स शोरूम) में खरीद पाएंगे। 

PunjabKesari

लॉन्च इवेंट

कार के लॉन्च के मौके पर BMW ग्रुप के भारत के प्रैजिडेंट Dr. Hans-Christian Baertels ने कहा है कि roadster कार के पुराने मॉडल को लोग भली भांति जानते हैं और इसने कम्पनी का नाम उपर ले जाने में काफी मदद की है। लोगों को प्योर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देने के लिए हम इस कार के नए मॉडल को भारत लाए हैं। ऑल न्यू Z4 Roadster अपने नए डिजाइन व पावर को लेकर भारतीय लोगों को काफी पसंद आएगी। 

PunjabKesari

नई BMW Z4 Roadster को दो इंजन ऑप्शन्स में लाया गया है...

  1. Z4 sDrive20i मॉडल में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 194 bhp की पावर व 320 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। यह इंजन कार को 0 से 100 km/h की स्पीड 6.6 सैकेंड में पकड़ने में मदद करता है। 
  2. वहीं Z4 M40i मॉडल में 3.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 335 bhp की पावर व 500 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। यह इंजन 0-100 km/h की स्पीड पकड़ने में महज 4.5 सैकेंड का समय लेता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static