Loksabha election 2019: क्या भाजपा की केसरी फूलपुर में खिलायेंगी कमल?

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 10:09 AM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रतिष्ठित फूलपुर संसदीय सीट पर दोबारा कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पटेल बिरादरी का ट्रंप कार्ड खेलते हुए आखिरकार केसरी देवी पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित कर अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया।

भाजपा ने फूलपुर संसदीय सीट पर एक तीर से दो निशाना साधते हुए केसरी पटेल के नाम की घोषणा शनिवार को की। क्षेत्र में जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए पटेल बिरादरी को पार्टी ने खुश करने का प्रयास किया जबकि दूसरा लक्ष्य महिलाओं को प्रभावित करने का था। इस सीट पर भाजपा 2014 की पुनर्रावृत्ति कर सकेगी, यह समय बतायेगा। इस सीट पर कांग्रेस ने भी जातीय समीकरण को आधार मानकर अपना दल के साथ मिलकर कृष्णा पटेल के दामाद पंकज निरंजन को खोई जमीन हासिल करने के लिए मैदान में उतारा है।

केसरी देवी ने अपना राजनीतिक कैरियर भाजपा का दामन पकड़ कर शुरू किया था। वह वर्ष 1995 में वह जिला पंचायत की उपाध्यक्ष चुनी गयीं और 1998 में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2004 में भाजपा का दामन छोड़कर बसपा में शामिल हो गई और उसी वर्ष फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ी। लेकिन वहां पर सपा के कद्दावर नेता अतीक अहमद ने उन्हें पराजित कर दिया था।  आजादी के बाद पहली बार इस सीट पर केशव मौर्य ने कमल खिलाया था। इसके बाद वर्ष 2018 में हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के नागेन्द्र सिंह पटेल ने भाजपा के कौशलेन्द्र पटेल को 59 हजार से अधिक मतो से हराकर सीट अपने कब्जे में कर लिया था। अभी तक यहां भाजपा और कांग्रेस ने पटेल बिरादरी को साधने के लिए अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। अभी सपा मुकम्मल जीत के लिए मजबूत उम्मीदवार को उतारने के लिए मंथन कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static