बेडरूम से Negative Energy को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2019 - 02:22 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
व्यक्ति जब पूरा दिन काम करके थक जाता है तो एक रात ही होती है जिसमें वह अपने पूरे दिन की थकान को दूर कर सकता है। लेकिन अगर वहीं व्यक्ति को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ जाए तो सारी रात वह तंगी में काटता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें कि सोते समय अपने सिरहाने के पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि इन चीज़ों को पास में रखने पर नकरात्मक ऊर्जा व्यक्ति पर भारी पड़ सकती है और जिससे उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में-
PunjabKesari, kundli tv
वैसे तो सबने सुना होगा कि रात को सोते समय तांबे के पात्र में जल भरकर पास रखना चाहिए और सुबह उसी से जल पीना चाहिए। लेकिन वास्तु के मुताबिक पानी का पात्र अपने पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर चंद्रमा प्रभावित होता है और व्यक्ति मनोरोग हो सकता है। 
PunjabKesari, kundli tv
कहा गया है कि रात के सोने से पहले अपने जूते-चप्पल बेड के नीचे या सिरहाने की तरफ नहीं रखने चाहिए। इससे रूम में नेगटिव एनर्जी आती है।  

राहु संबंधित दोषों को दूर करने के लिए किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने पास न रखें। 
PunjabKesari, kundli tv
कहते हैं किसी भी तरह का तेल अपने पास रखने पर व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वास्तु के अनुसार विस्तर के सामने शीशा नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बेडरूम में बेड के सामने आईना होने से पति-पत्नि के बीच बेवजह विवाद होता रहता है, जोकि वास्तु के हिसाब से सही नहीं होता है। 
PunjabKesari, kundli tv, vastu shastra
क्या रविशंकर प्रसाद को टक्कर दे पाएंगे 'बिहारी बाबू' ? 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News