मक्का बीज का भाव बढऩे से पॉल्ट्री किसानों की मुश्किलें बढ़ी

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 05:38 PM (IST)

नई दिल्लीः मक्का बीज की उपलब्धता कम होने से पॉल्ट्री किसानों और स्टार्च मिलों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले साल जहां मक्का बीज का दाम 1,600 रुपए प्रति क्विंटल था वहीं इन दिनों यह 2,400 रुपए पर पहुंच गया है। पॉल्ट्री किसानों और मिल मालिकों ने सरकार से मक्का बीच की उपलब्धता बढ़ाने के उपाय करने का आग्रह किया है।

व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि देश में मक्का बीज और खल का उपयोग दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। मक्का का जहां पॉल्ट्री क्षेत्र में ज्यादा उपयोग होता है वहीं मक्का खल को दुधारू पशुओं के लिए उपयोगी माना जाता है। मक्का बीज की आवक बिहार के उत्पादक क्षेत्रों से हो रही है। इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,700 रुपए क्विंटल है, हालांकि माल की तंगी के चलते इस समय भाव 2,400 से 2,500 रुपए क्विंटल के दायरे में चल रहा है।

सरिस्का ब्रांड मक्का खल के प्रवर्तक पवन गुप्ता का कहना है कि सरकार ने एक लाख टन मक्का खल का घटी शुल्क दरों पर आयात का फैसला किया है। हालांकि, यह आयात किस शुल्क दर पर होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार मक्का बीज की कम उपलब्धता को देखते हुए घटी शुल्क दर पर होने वाले आयात की मात्रा को बढ़ाया जाना चाहिए। इससे पॉल्ट्री किसानों और स्टार्च मिलों को कुछ राहत मिलेगी। मक्का बीज का यदि शुल्क मुक्त आयात होता है तो गुजरात के कांडला बंदरगाह पर यह 2,000 से 2,100 रुपए क्विंटल के भाव पड़ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News