आज 5 पैसे महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल की कीमतें रही स्थिर, जानिए क्या है रेट्स
punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 09:32 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 5 अप्रैल 2019 को भी पेट्रोल की कीमतें स्थिर रही वहीं डीजल के दाम 5 पैसे बढ़े। आज शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.91 और डीजल 66.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। गौरतलब है कि काफी समय बाद पेट्रोल की कीमतों में बदलाव किया गया है वहीं डीजल के दाम लगातार बदलते आ रहे थे।
पेट्रोल की कीमत
दिल्ली में पेट्रोल 72.91 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं कोलकाता में इसकी कीमत में 74.93 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 78.48 रुपए प्रति लीटर वहीं चेन्नई में पेट्रोल के भाव 75.67 रुपए प्रति लीटर हो गए है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
दिल्ली | 72.91 रुपए | 66.19 रुपए |
मुंबई | 78.48 रुपए | 69.27 रुपए |
कोलकाता | 74.93 रुपए | 67.93 रुपए |
चेन्नई | 75.67 रुपए | 69.89 रुपए |
डीजल के दाम
राजधानी दिल्ली में डीजल 66.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है वहीं कोलकाता में 67.93 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल की कीमत 69.27 रुपए वहीं चेन्नई में भी डीजल 69.89 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब के जालंधर की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 72.73 हो गए। वहीं लुधियाना में पेट्रोल 73.22 रुपए, अमृतसर 73.31 रुपए, पटियाला में 73.11 रूपए और चंडीगढ़ में 68.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर | 72.73 रुपए | 65.07 रुपए |
लुधियाना | 73.22 रुपए | 65.51 रुपए |
अमृतसर | 73.31 रुपए | 65.50 रुपए |
पटियाला | 73.11 रुपए | 65.41 रुपए |
चंडीगढ़ | 68.90 रुपए | 63.00 रुपए |