Navratri Spl: Naina Devi Temple के दर्शन के लिए ऐसे जाएं, मुराद होगी पूरी

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 05:19 PM (IST)

नवरात्रे के शुभ अवसर पर देशभर से दुर्गा मंदिरों के दर्शन करने हजारों श्रद्धालू आते है। भारत के मंदिरो में सती के शक्तिपीठों की काफी मान्यता है। इन्हीं शक्तिपीठों में से एक है नैना देवी का मंदिर। नैनादेवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में है। माना जाता है यहां देवी सती के नेत्र गिरे थे। लोगों की आस्था है कि यहां पहुंचनेवालों की आंखों की बीमारियां दूर हो जाती हैं। 

 

मंदिर के दर्शन

नैना देवी का यह मंदिर खूबसूरत लोकेशन पर स्थित है। नैना देवी मंदिर को पवित्र स्थल माना जाता है और यहां माता के भक्त उनके दर्शन के लिए इकट्ठे होते हैं। नवरात्रे के समय यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है। मंदिर में दो आंखें बनी हुई हैं साथ ही देवी प्रतिमा भी हैं। 

मंदिर के गेट पर घुसते ही भक्तों को हनुमानजी और भगवान गणेश को नमन करना होता है। मंदिर में महाकाली, नैनादेवी गणेशजी की मुख्य रूप से पूजा की जाती है। 

मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और घुमावदार सड़क से होकर जाना पड़ता है। मेन जगह तक पहुंचने के लिए काफी सीढ़ियां भी चढ़नी होती हैं। यहां के लिए इलेक्ट्रिक कार की सुविधा भी है। 

PunjabKesari

 

जाने का समय

नैना देवी मंदिर जाने का सही समय सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक है। 

 

इस तरह पहुंचे

नैनादेवी मंदिर पहुंचने के लिए सबसे पास का एयरपोर्ट चंडीगढ़ है, यहां से मंदिर की दूरी करीब 100 किमी है। 

सबसे पास का रेलवे स्टेशन आनंदपुर साहिब है। यहां से मंदिर की दूरी 30 किमी है। 

यह मंदिर नैशनल हाइवे 21 से जुड़ा है। 

चंडीगढ़ या आनंदपुर साहिब से आप टैक्सी भी हायर कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static