'भाभी जी घर पर है' की सौम्या प्रेग्नेंसी के 3 महीने बाद हुई पहले जैसी Slim, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 06:15 PM (IST)

टीवी के फेमस शो 'भाभी जी घर पर हैं' की एक्ट्रेस सौम्या टंडन जनवरी में मां बनी थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। इन दिनों वह मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं और साथ खुद को पहली की तरह फिट करने के लिए जमकर मेहनत कर रही है। महज तीन महीने में सौम्या ने काफी वजन भी घटा लिया है। वह जिम और योग करके अपने वजन को कम कर रही है। 

PunjabKesari

महज 3 महीने में सौम्या ने घटाया वजन

सौम्या पहले से काफी फिट हो गई है। हाल में ही सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें व वीडियोज शेयर की, जिसमें वह खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। एक वीडियो के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'ठीक है यहां मैं अपने बच्चे के बाद फिटनेस की ओर ले जा रही हूं। मैने कोर को मजबूत करने और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ इसे शुरु किया है। मुझे पता है कि यह एक लंबी और कठिन यात्रा है और यहां मैं शुरू कर दिया है।'' सौम्या ने इसके अलावा एक और वीडियों शेयर की। सौम्या ने एरियल योग करती हुई नजर आ रही हैं।

एक्‍सरसाइज से किया वजन कम

सोम्या ने वजन कम करने के लिए एरियल योग और पिलेट्स का सहारा लिया, जिससे तेजी से फैट बर्न होता है। इसकी वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

यूजर्स कर रहे तारीफ

सौम्या की इन वर्कआउट और फोटोज से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें नसीहत भी दे रहे हैं एक यूजर ने कहा Hard work karne se breast mein problem ho jaayega fir baby ko taklif hoga। वही कुछ यूजर्स ने उन्हें दूसरी औरतों के लिए इंस्पायरेशन कहा।

PunjabKesari

बता दें कि सौम्या टंडन ने 2016 में ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई। सौम्या मेटरनिटी लीव पर थी वह जल्द ही 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल में वापस लौट रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static