मेरठ में बोले CM योगी- सुरक्षा के लिए मोदी को वोट दें महिलाएं

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 01:30 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा के लिए महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी बेटियां सुरक्षित हुई हैं। महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगा है। पीएम मोदी के कारण हमें सुरक्षा मिली है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कैसा वातावरण था यह सब जानते हैं। पहले की सरकारों में जनता के बीच घोटाला आता था। भारत के अंदर अविश्वास का माहौल था। उस वक्त चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया। 2004 से 2014 के बीच इस देश में 100 से ज्यादा आतंकी हमले हुए। आतंकवादी हमारे सेना के जवानों का सिर काटकर ले गए। 900 से अधिक नागरिक मारे गए, लेकिन कहा जाता था कि हम देखेंगे। इस देश के बारे में कांग्रेस की सोच क्या है ये देश के हर नागरिक को सोचना होगा। सेना के शौर्य पर कोई संदेह नहीं कर सकता, लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा ने संदेह लाने की कोशिश की।

इस दौरान योगी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र का मतलब देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर देना है। भारत के इंफास्ट्रक्चर के सभी कार्य को रोक देना हैं। देश को आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद के हवाले कर देना है। कांग्रेस ने अपने 55 पेज के घोषणा पत्र में 55 सालों के दौरान किए गए कार्यों को उजागर किया। आपको याद होगा जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक गरीबी हटाने के बात करते रहे, लेकिन कुछ हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के लिए कुछ करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static