लोकसभा चुनाव: ज्योतिरादित्य के लिए चुनावी प्रचार में उतरेंगी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया

4/3/2019 11:58:37 AM

भोपाल: लोकसभा चुनावी रण में उतरने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कर ली है। एमपी विधानसभा चुनाव में सत्ता से हाथ धो बैठी बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की चूक नहीं करना चाहती। वहीं कांग्रेस चुनाव प्रचार की तैयारियों में जोरों शोरों से जुट गई है। अब मध्यप्रदेश की गुना शिवपुरी सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया प्रचार कमान संभालेंगी। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया की गैरमौजूदगी में प्रियदर्शिनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगी।  वे 6 से 10 अप्रैल तक पन्ना प्रभारियों के साथ बैठक करेंगी।

PunjabKesari


मिली जानकारी के अनुसार गुना शिवपुरी में पांच दिन के दौरे पर रहकर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अपने पति के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। इससे पहले गुना में यह अटकलें तेज थीं कि प्रियदर्शिनी राजे ग्वालियर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।  इतना ही नहीं इस संबंध में ग्वालियर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव भी पास किया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News