बेडरूम सीक्रेट्स खोल देगी आपकी राशि, जानिए कौन रहेगा परफेक्ट पार्टनर

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 04:04 PM (IST)

लड़का हो या लड़की, रोमांस के बिना तो हर किसी की शादीशुदा लाइफ अधूरी होती है। हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर ईमानदार, स्मार्ट और रोमांटिक हो। अगर आप जानना चाहते हैं कि पार्टनर बेडरूम में आपके साथ कैसा होगा तो चलिए आज हम आपको यही बताते हैं कि आपके लिए कौन-सी राशि का बेडरूम पार्टनर सही होगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन-सी राशि के लोग एक-दूसरे के लिए होते हैं प्यार के पलों में बेस्ट पार्टनर्स।

 

मेष राशि

मेष राशि के लोग आत्‍मविश्‍वासी, आत्‍मर्निभर होने के साथ-साथ ऊर्जा से भरे भी होते हैं। इसलिए इन्हें ऐसा लाइफ पार्टनर पसंद आता है जो इनकी पॉवर से मैच करता हो। इनके लिए सिंह, धनु, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोग बेस्ट पार्टनर साबित होते हैं। 

PunjabKesari

वृषभ राशि 

रोमांस और फिजिकली इंवाल्‍व होने वाले वृषभ राशि के लोग अपने साथी को छूना और उसके स्‍पर्श को महसूस करना बेहद पसंद होता है। इनके लिए कन्या, मकर, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोग परफेक्‍ट पार्टनर साबित होते हैं।  

 

मिथुन राशि

ये लोग आशिक मिजाज और बेहद संवेदनशील होते हैं। प्यार में दूरी इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती इनके लिए  तुला, कुंभ, मेष, सिंह और धनु राशि लोग परफेक्ट पार्टनर साबित होते हैं। 

 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को प्‍यार लेना और देना बेहद पसंद होता है और यह अपने पार्टनर की पसंद व इच्छाओं का पूरा सम्मान करते हैं। यह रोमांस के मामले में भी काफी आगे होते हैं इसलिए कर्क राशि वालों के लिए वृश्चिक, मीन, मिथुन, कन्या और मकर राशि वाला पार्टनर बेस्ट साबित होता है। 

 

सिंह राशि

थोड़े जिद्दी पर मस्‍त स्वभाव वाले सिंह राशि के लोग लीडरशिप क्‍वालिटी के चलते अपने खास पलों को लेकर आगे चलते हैं पर इसका मतलब ये नहीं कि अपने साथी की खुशी को नजर अंदाज कर देते हैं। ये पार्टनर की मर्जी और सहमति से ही प्‍यार को आगे बढ़ाते हैं। बात इनके परफेक्ट लाइफ पार्टनर की करें तो इनके लिए मेष, कर्क, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोग ज्यादा सूट करते हैं। 

PunjabKesari

कन्‍या राशि

ऐसे लोग पूरा माहौल बनने और अपने कंफर्ट जोन में आने के बाद ही पार्टनर के साथ अपनी नजदीकिया बढ़ाते हैं। इनके लिए मायने रखता है कि पार्टनर भी इनके करीब आने के लिए पूरी तरह तैयार या उत्‍सुक हो। कन्या वालों के लिए वृषभ, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोग परफेक्ट पार्टनर साबित होते हैं। 

 

तुला राशि

थोड़े मस्‍का पसंद तुला राशि के लोग अपने साथी की तारीफे करके उन्हें रिझाना पसंद करते हैं। वहीं, यह पार्टनर से भी इसी बात की उम्मीद रखते हैं। रोमांटिक स्वभाव के ये लोग प्‍यार भरी बातों से ही एक्‍साइट हो जाते हैं इसलिए यह मिथुन, कुंभ, मेष, सिंह और धनु राशि वाले पार्टनर के साथ ज्यादा खुश रहते हैं। 

 

वृश्‍चिक राशि

वृश्‍चिक राशि के लोग स्‍वभाव से फिजिकली इन्‍वाल्‍व होना पसंद करते हैं और अपने पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनको कर्क, मीन, मिथुन, कन्या और मकर राशि वाले लोगों का साथ ज्यादा पसंद आता है। 

 

धनु राशि

इस राशि के लोग कल्‍पनाओं में रहने वाले होते हैं। शारीरिक संबंधों के लिए जल्‍दी एक्‍साइट नहीं होते। मगर हो भी जाए तो जल्दी बोर होने लगते हैं। इनकी इक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए पार्टनर को हमेशा कुछ नया करना पड़ता है इसलिए इनकी मेष, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले पार्टनर से ज्यादा जमती हैं। 

PunjabKesari

मकर राशि

ये लोग काफी संकोची और नियम आदर्शों पर चलने वाले होते हैं। अगर शादी की योजना ना हो तो ये फिजिकली करीब आना पसंद नहीं करते। इन्‍हें हर चीज नियम से करना पसंद होता है। वृषभ, कन्या, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोग इन्‍हें अपने करीब आने के लिए प्रेरित करने में कामयाब हो सकते हैं।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग मिथुन, तुला, सिंह और धनु राशि वालों के साथ घुलना मिलना पसंद करते हैं और थोड़े क्रिएटिव होते हैं और इन्हें रोज कुछ नया करना पसंद होता है। यहीं कोशिश इनकी बेडरूम में भी रहती हैं। भावुक और उत्‍साही होने के कारण इन्‍हें साथी का पूरा सहयोग चाहिए होता है। 

 

मीन राशि

मीन राशि के लोग पहल नहीं करते लेकिन प्रोवोक करने पर बेहतरीन साथी साबित होते हैं। यही वजह है कि इनको कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोग पसंद आते हैं क्‍योंकि वो इन्‍हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static