प्रियंका 1 कमी के चलते नहीं मानती खुद को परफेक्ट बीवी!

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 07:12 PM (IST)

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अपनी मैरिड लाइफ खूब एन्जॉय कर रही हैं। शादी के बाद दोनों को एकसाथ किसी न किसी अवॉर्ड शो या हॉली़डे डेस्टिनेशन में एन्जॉय करते देखा जा रहा है। वहीं यह कपल कभी अपनी फोटोज और म्‍यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में रहता है। हाल ही में प्रियंका एक शो में पहुंची थीं जहां उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी काफी बातें शेयर की। चलिए जानते है उनकी पर्सनल लाइफ के सीक्रेट्स। 

 

खुद को अच्छी पत्नी नहीं मानती प्रियंका

प्रियंका ने टॉक शो द व्‍यू में खुलासा किया कि वो खुद को एक अच्‍छी पत्‍नी नहीं मानतीं। उन्होंने बताया कि वह खाना नहीं बना सकती हैं जब निक ने उन्‍हें प्रपोज किया था, तब उन्‍होंने निक को कहा था कि, तुम एक अच्‍छे दक्षिणी अमेरिका से हो, तुम्‍हें मां के हाथों बने स्‍वादिष्‍ट खाने की आदत है लेकिन तुम उस टाइप की लड़की से शादी नहीं कर रहे हो क्योंकि मैं खाना नहीं बना सकती। 

 

प्रियंका ने निक को बताया था कि, वह सिर्फ अंडा बना सकती हैं इसलिए वह इस सेंस में खुद को बुरी पत्नी मानती हैं। मगर प्रियंका की इस बात को लेकर निक ने कहा ठीक हैं, मैं भी नहीं खाना बनाना जानता हूं।यहां प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। 

 

प्रियंका को शादी के लिबास में देख निक का रिएक्शन

जब एंकर ने प्रियंका से सवाल किया कि शादी के समय सबसे ज्यादा कौन रोया था तो प्रियंका ने कहां कि शादी में निक सबसे ज्यादा रोए थे। जब उनसे पूछा गया है कि आपको शादी के लिबास में देखकर निक का क्या रिएक्शन था तो इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि वह रो पड़े थे और मैं भी रोने लगी थी। यह सब कुछ बहुत जल्दी हुआ था। उन्होंने शादी में 75 फुट लंबा घूंघट डाल रखा था और यह पल काफी अजीब सा हो गया था। जैसे ही दरवाजा खुला और उन्होंने निक को देखा तुरंत ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे। वहीं प्रियंका ने एक चैट शो में निक की एक्स गर्लफ्रेंड माइली साइरस के साथ डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की। 

 

निक की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ डबल डेट पर जाना चाहती है प्रियंका 

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि पॉप सिंगर माइली साइरस अच्छी इंसान हैं और उन्हें माइली का पॉप म्यूजिक पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने पति लियाम हेम्सवर्थ की फिल्म रिलीज के वक्त जिस तरह से माइली ने उनका साथ दिया, उन्हें वह काफी पसंद आया।  प्रियंका ने बताया कि वह माइली से कई बार मिल चुकी हैं और दोनों ने अपने पतियों को लेकर डबल डेट पर जाने का प्लान भी बनाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static