राशि से जानें किससे निभाएं दोस्ती और किससे बनाएं दूरी!

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 04:00 PM (IST)

दोस्ती का बंधन दुनिया के खूबसूरत रिश्तों में से एक है। मगर बाकी रिश्तों की तरह इसमें भी कभी-कभार धोखेबाज लोग टकर जाते हैं। जी हां, कभी-कभी तो अचानक हुई जान-पहचान गहरी दोस्ती में बदल जाती है लेकिन कभी-कभी सालों पुरानी दोस्ती होते हुए भी मन नहीं जुड़ पाते। मगर कैसे सच्चे मित्र का पता लगाया जा सकें? अगर आप भी सच्चे मित्र की तलाश कर रहे है तो इसमें राशि आपकी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं एस्ट्रॉलॉजी के हिसाब से किससे दोस्ती निभाएं और किससे दूरी बनाएं। 

 

मेष राशि 

अगर आपकी राशि मेष है तो आप धनु राशि की लड़कियों को अपनी दोस्त बना सकती हैं क्योंकि इनसे आपकी खूब पटेगी और दोस्ता का रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा। वहीं, आपके लिए सिंह राशि की लड़कियां भी बेस्ट फ्रेंड साबित हो सकती हैं। 

PunjabKesari
 
वृषभ राशि 

वृषभ राशि वाली लड़कियों के लिए मकर राशि वाले सच्चे दोस्त साबित होते है। इनकी आपस भी काफी बनती है और एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इसके अलावा वृषभ राशि के लिए कन्या राशि भी बेस्ट दोस्त साबित होती है जबकि इनकी मिथुन राशि के साथ कम निभती है। 

 

मिथुन राशि

ये दो राशियां मिलकर भी अच्छी दोस्त बनती है। हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते है और इनका साथ हमेशा भाग्यवर्धक रहता है। इसके अलावा मिथुन राशि की लड़कियों को तुला राशि वालों से भी खूब सहयोग मिलता है। इसलिए इनसे भी दोस्ती का रिश्ता कायम रखें।  

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मीन राशि वाले काफी अच्छे दोस्त साबित होते है क्योंकि यह दोनों एक-दूसरे से दोस्ता का रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते है। हालांकि मकर राशि भी इनके लिए बेस्ट है लेकिन जितना हो सके, उतना इनसे  दूर रहना ही बेहतर होता है। 

 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मिथुन व धनु राशि के दोस्त काफी अच्छे साबित होते है। इनकी दोस्ती अच्छी निभती है और हमेशा बनी भी रहती हैं। 


 PunjabKesari


कन्या राशि 

कन्या राशि वाली लड़कियों के लिए मिथुन, सिंह राशि वाली अच्छी दोस्त साबित होती हैं जबकि इन्हें मकर व वृषभ राशि वालों से दोस्ता का रिश्ता लिमिट में ही रखना चाहिए। 


 
तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए मकर, कुंभ, वृषभ राशि वाले लोग बेस्ट फ्रेंड बनते है। जबकि इन्हें कुंभ और मिथुन राशि वालों से दोस्ती का रिश्ता निभाने से बचना चाहिए क्योंकि दोस्ती का रिश्ता एक तरफ से नहीं निभाया जाता। 

 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए मीन और सिंह राशि वाले अच्छे दोस्त बनते है जबकि इनके लिए कर्क राशि वाले दूर के दोस्त बने रहे तो बेहतर है क्योंकि इनकी दोनों की आपस में ज्यादा नहीं निभती। 

 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सिंह व कर्क राशि वाले लोग बेस्ट फ्रेंड साबित होते है वहीं मेष वालों के साथ इनका दोस्ती का रिश्ता सिर्फ मतलब के लिए ही रहता है। 

PunjabKesari
 
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मिथुन व वृषभ राशि वाले अच्छे मित्र होंगे जबकि इनको कर्क, कन्या राशि वालों से बचकर रहना चाहिए।  

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए तुला, मकर और वृषभ राशियां बेस्ट दोस्त साबित होती है जबकि मिथुन व कन्या राशि वाले दोस्त इनके लिए धोखेबाज साबित हो सकते हैं। 

 

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए कर्क राशि बेस्ट फ्रेंड बनती हैं। मगर इन्हें धनु, सिंह व वृश्चिक वालों से दूर का रिश्ता ही रखना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static