Loksabha Election 2019: डालिए, एक नजर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 11:09 AM (IST)

गौतमबुद्ध नगरः लोकसभा चुनाव 2019 की तारिखों का ऐलान हो चुका है। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को शुरू होगी। ऐसे ही क्रमवार 19 मई को अंतिम चरण का मतदान होगा। जिसके बाद 23 मई को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आएगा। इसके साथ देश के मुख्यमंत्री कौन बनेंगे, इसका फैसला भी चुनावों के नतीजों पर निरभर है।

जानिए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के बारे में
PunjabKesari

बात करें उत्तर प्रदेश की तो संसद में सर्वाधिक सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश को देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला राज्य माना जाता है। इस राज्य से ही सर्वाधिक प्रधानमंत्री चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश हमेशा से ही राजनीति का केंद्र रहा है। सबसे ज्यादा अगर कहीं लोकसभा की सीटें हैं तो वह उत्तर प्रदेश में हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट है। इस सीट के बारे में कुछ अहम बातें सांझा करेंगे।

एक नजर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर
PunjabKesari
इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध में कुल मतदाताओं की संख्या 22 लाख 41 हजार 6 है। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 32 हजार 531 है और महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 8 हजार 475 है।

एक नजर लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजों पर
PunjabKesari
2008 में हुए परिसीमन के बाद यहां पहली बार लोकसभा का चुनाव 2009 में हुआ। 2009 में हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सुरेंद्र सिंह ने बीजेपी के महेश शर्मा को 2 लाख वोटों से हराया। वहीं 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी के महेश शर्मा ने इस सीट से जीत दर्ज की। साल 2009 की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी के सुरेंद्र सिंह ने 2 लाख 45 हजार 613 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। वहीं महेश शर्मा 2 लाख 97 हज़ार 9 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे। जबकि समाजवादी पार्टी के नरेंद्र 1 लाख 18 हज़ार 584 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर महेश शर्मा को 5 लाख 99 हज़ार 702 वोट मिले थे और विजयी हुए थे। वहीं सपा के नरेंद्र भाटी 3 लाख 19 हज़ार 490 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे। जबकि तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार को 1 लाख 98 हज़ार 237 वोट मिले थे।

गौतमबुद्ध नगर में हैं 5 विधानसभा सीटें
PunjabKesari
इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें गौतमबुद्ध नगर जिले के अंतर्गत नोएडा, जेवर, दादरी और बुलंदशहर जिले के अंतर्गत खुर्ज और सिकंदराबाद विधानसभा शामिल हैं। नोएडा, जेवर, दादरी, खुर्जा और सिकंदराबाद। 2017 के दौरान उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में ये सभी पांच सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थीं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता महेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के नरेंद्र भाटी को पौने 3 लाख वोटों से हराया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static