यहां देवता भी लोगों संग मिलकर खेलते हैं होली (Watch Video)

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 12:27 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): देशभर में होली का त्यौहार लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ मनाया। वहीं हिंदू धर्म के अलावा अन्य समुदाय ने भी इसमें अपनी भागीदारी निभाई। लेकिन कुछ जगहों पर यह होली बिल्कुल खास रही। जिला कुल्लू की उपमंडल बंजार में देवता भी लोगों के साथ होली खेलते नजर आए। उपमंडल बंजार के साथ लगते गौशाला गांव में ग्रामीणों ने बुंगड़ू महादेव के मंदिर में जाकर होली उत्सव मनाया। इस दौरान देवता के रथ को भी मंदिर से बाहर लाया गया और लोगों ने नाचते गाते देवता के संग होली के त्यौहार को मनाया। 
PunjabKesari

इस होली उत्सव की खास बात यह है कि पहले ग्रामीण देवता के मंदिर में पहुंचते हैं और देवता की पूजा अर्चना के बाद देवता के रथ पर गुलाल फेंकने के बाद ही आपस में होली का त्यौहार मनाते हैं। वही उपमंडल आनी के बटाला गांव में भी लोग भगवान कृष्ण के दर्शन करने के बाद ही होली का त्यौहार मनाते हैं। गौशाला गांव के लोगों का कहना है कि हर साल ग्रामीण देवता संग होली का त्योहार मनाते हैं और देवता के आशीर्वाद के बाद ही ग्रामीण आपस में प्यार से होली का त्यौहार मनाना शुरू करते है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News