लोकसभा चुनावः महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, RJD को 20 तो कांग्रेस को मिली 9 सीटें

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 06:19 PM (IST)

पटनाः बिहार महागठबंधन में लोकसभा चुनावों के तहत सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच सुलझ गया है। बिहार महागठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। राजद को 20, कांग्रेस को 9, रालोसपा को 5, हम को 3, वीआईपी को 3 और माले को राजद के कोटे से 1 सीट दी गई है।
PunjabKesari
वहीं इसके साथ ही प्रथम चरण में होने वाले चुनावों के उम्मीदवार के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही यह घोषणा की गई है कि महागठबंधन की तरफ से राज्यसभा की पहली सीट बिहार कांग्रेस को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त ऐलान किया गया कि लोक जनतांत्रिक दल के अध्यक्ष यादव राजद के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। 

प्रथम चरण के उम्मीदवार इस प्रकार हैं-

लोकसभा क्षेत्र पार्टी उम्मीदवार
गया हम जीतनराम मांझी
नवादा राजद विभा देवी
जमुई रालोसपा भूदेव चौधरी
औरंगाबाद हम उपेंद्र प्रसाद

पटना के होटल मौर्या में प्रेस कॉन्फेंस कर सीटों की घोषणा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल नहीं हुए।

लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान करवाए जाएंगे। 19 मई को आखिरी चरण के मतदान होंगे। 23 मई को परिणामों की घोषणा होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static