बिहार दिवसः PM मोदी ने कहा- वीरों और महापुरुषों की धरती के निवासियों को बहुत-बहुत बधाई

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 11:01 AM (IST)

पटनाः आज बिहार को अस्तित्व में आए 107 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बिहार दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर राज्यवासियों को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वीरों और महापुरुषों की धरती बिहार के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्रगति के पथ पर बढ़ चला यह प्रदेश विकास के नित नए मानदंड स्थापित करता रहे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बुद्ध, महावीर, गुरू गोविंद के सत्य, अहिंसा और अध्यात्म तथा आर्यभट्ट और चाणक्य के ज्ञान से संपूर्ण विश्व को आलोकित करने वाली महान ज्ञान, समृद्ध इतिहास और शक्तिशाली सम्राज्य की भूमि "बिहार" के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गौरतलब है कि बिहार की स्थापना 22 मार्च 1912 में हुई थी। बिहार को राज्य का दर्जा 26 जनवरी 1950 को मिला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static