अगले साल दुल्हन बनेगी श्रद्धा कपूर, ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करने का लिया फैसला

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 10:57 AM (IST)

लगता हैं यह साल भी बॉलीवुड में शादियों के नाम ही रहेगा। पिछले साल दीपिका-रणवीर, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, नेहा धूपिया-अंगद बेदी और कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे थे। वही इस साल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर,अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा और वरुण धवन और गर्लफ्रेंड नताशा भी शादी की तैयारी शुरू कर चुके हैं हालांकि कपल्स ने खुद इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया। खबरों की मानें तो अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। जी हां, बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस जल्द दुल्हन बनने वाली हैं।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ जल्द शादी कर सकती हैं श्रद्धा 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर की। खबरों की मानें तो श्रद्धा जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से शादी कर सकती हैं।बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा और रोहन पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों अगले साल शादी कर सकते है। शादी के लिए श्रद्धा ने रोहन से भी बात कर ली है। 
PunjabKesari, Sharaddha kapoor

पैरेंट्स के कहने पर लिया फैसला

श्रद्धा 33 साल की हो गई हैं। ऐसे में श्रद्धा के पैरेंट्स चाहते हैं कि वह जल्द ही शादी कर लें। वह काफी समय से उन्हें शादी करने के लिए कह रहे हैं इसीलिए श्रद्धा ने शादी के लिए हां कर दी है। श्रद्धा के पैरंट्स भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं। 
PunjabKesari, Shraddha kapoor with dad

फरहान अख्तर को कर चुकी हैं डेट 

बता दें कि इससे पहले श्रद्धा फरहान अख्तर को डेट कर रही थी लेकिन उनके पिता शक्ति कपूर को उनका यह रिश्ता पसंद नहीं था। इस वजह से श्रद्धा ने अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाया। अब फरहान, एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी भी कर सकते है। खबरों की मानें तो दोनों ने सगाई कर ली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static