सिविल अस्पताल में दर्जा चार कर्मचारी नहीं लगाएंगे मरीजों के जख्मों पर टांके

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 10:43 AM (IST)

अमृतसर(दलजीत): सिविल अस्पताल की एमरजैसी में अब कोई भी दर्जाचार कर्मचारी मरीजों के जख्मों पर टांके नहीं लगा पाएगा। अस्पताल प्रशासन की तरफ से एमरजैंसी मैडीकल अफसरों को स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि डाक्टरों की तरफ से दर्जाचार कर्मचारियों से मरीजों के जख्मों पर टांके लगवाए गए तो तुरंत अनुशासन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

सिविल अस्पताल के इंचार्ज डा. चरनजीत ने पंजाब केसरी के साथ बातचीत करते बताया कि अस्पताल में मरीजों को अच्छी सेहत सेवाएं दीं जा रही हैं। भारत और पंजाब सरकार की तरफ से अच्छे कामों कारण अस्पताल को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। अस्पताल के समस्त कर्मचारी तनदेही के साथ सेवाएं निभा रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन की तरफ से अब एक जरूरी फैसला लिया गया है, जिसके अंतर्गत जख्मी हुए मरीजों के जख्मों पर डाक्टर ही अब मरहम-पट्टी करके टांके लगाया करेंगे और एमरजैसी मैडीकल अधिकारी अपने अपेक्षित वर्दी में होंगे। यदि कोई डाक्टर नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News