BJP की पहली सूची में UP में इन नेताओं को मिला टिकट, 6 मौजूदा सांसदों का हुआ पत्ता साफ

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 10:35 AM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को जारी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अपने 6 वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राम शंकर कठेरिया शामिल है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी तथा राजनाथ सिंह लखनऊ की अपनी पहले की सीटों पर दोबारा किस्मत आजमाएंगे। पार्टी ने एक बार फिर वीवीआईपी सीट मानी जाने वाली अमेठी लोकसभा की सीट से स्मृति ईरानी को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतारा है।

PunjabKesariभाजपा के एक नेता ने बताया कि राज्य में 80 लोकसभा सीटें है बाकी सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। भाजपा की पहली सूची में कृष्णा राज (शाहजहापुर सु)और राम शंकर कठेरिया (आगरा सु) के अलावा अंशुल वर्मा(हरदोई सु),बाबू लाल चौधरी (फतेहपुर सीकरी), अंजू बाला (मिश्रिख सु) और सत्यपाल सिंह (संभल) का टिकट काटा गया है। इन सीटों पर जो नए प्रत्याशी घोषित किए गए है उनमें एसपी सिंह बघेल आगरा,परमेश्वर लाल सैनी संभल, राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी, जयप्रकाश रावत हरदोई सु, अशोक रावत मिश्रिख सु, और अरूण सागर शाहजहांपुर सु शामिल हैं।

PunjabKesariपिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी में नरेन्द्र मोदी को (5,81,022) वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल को (2,09,238) वोट मिले थे और मोदी ने यह चुनाव 3,71,784 वोटों से जीता था। राजधानी लखनऊ की सीट पर राजनाथ सिंह को (5,61,106) वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को 2,72,749 वोटों से शिकस्त दी थी। रीता जोशी को 2,88,357 वोट हासिल हुए थे। वीवीआईपी सीट अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को (4,08,651) वोट मिले थे जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा की स्मृति ईरानी को (3,00,748) वोटों से ही संतोष करना पड़ा था और कांग्रेस ने अपनी इस परंपरागत सीट को 1,07,903 वोटों से जीता था।

भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश में जिन लोगों को लोकसभा टिकट दिया गया है उनमें राघव लखनपाल (सहारनपुर),संजीव कुमार बालियान (मुजफफरनगर), कुंवर भारतेंद्र सिंह (बिजनौर), राजेंद्र अग्रवाल(मेरठ), सत्यपाल सिंह (बागपत),विजय कुमार सिंह (गाजियाबाद)और महेश शर्मा (गौतमबुध्द नगर)शामिल हैं। इनमें वीके सिंह केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री, महेश शर्मा पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जबकि सत्यपाल सिंह भी राज्य मंत्री है। वर्तमान में बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह,संजीव कुमार बालियान(मुजफ्फरनगर),राघव लखनपाल(सहारनपुर),राजेंद्र अग्रवाल(मेरठ), सत्यपाल सिंह(बागपत), विजय कुमार सिंह (गाजियाबाद) और महेश शर्मा (गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 अप्रैल को जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है उनमें बागपत, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफफ्फरनगर, सहारनपुर और कैराना शामिल हैं।

पार्टी ने अभी कैराना सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस सीट पर भाजपा उप चुनाव हार गई थी। भाजपा ने उन्नाव से अपने वर्तमान सांसद साक्षी महाराज को भी एक बार फिर उसी सीट से टिकट दिया है। हाल ही में साक्षी ने धमकी भरे अंदाज में पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें दोबारा टिकट उन्नाव से नहीं दिया गया तो पार्टी के लिए इस बार परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इसके अलावा पार्टी ने पहली सूची में जिन लोगों को जगह दी है उनमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली से तथा मथुरा से हेमामालिनी का नाम भी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static