पार्टियों की रणनीति : 24 और 26 को होगी हरियाणा में भाजपा की विजय संकल्प रैली

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 09:52 AM (IST)

दिल्ली (कमल कंसल): हरियाणा में 24 और 26 मार्च को सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन रैलियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती,  मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित दस अलग-अलग नेताओं की जिम्मेदारी लगाई गई है।

PunjabKesari, Bjp, Vijay Sankalp Rally, Strategies

भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय द्वारा यह जिम्मेदारियां तय कर दी है। हरियाणा में इन रैलियों के आयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को दी गई है। वहीं आपको बता दें कि रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सोनीपत में उमा भारती और फरीदाबाद में मीनाक्षी लेखी रैली को संबोधित करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static