पूर्व विधायक बलवंत सिंह का निधन, मुख्यमंत्री कैप्टन ने किया शोक व्यक्त

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 06:30 PM (IST)

चंडीगढ़(ककड़): पूर्व विधायक व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रोफेसर बलवंत सिंह का आज चंडीगढ़ में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 24 मार्च दोपहर 12 बजे सैक्टर-25 चंडीगढ़ के शमशानघाट में किया जाएगा।

बलवंत सिंह करीब 75 साल के थे। बलवंत सिंह के 2 लड़के हैं, जोकि अमरीका में रहते हैं और उनके आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बलवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News